डबल डॉलर चना एवं गेहूं में मंदी
डबल डॉलर चने की कुल आवक 11 हजार बोरी की रही। इसमें से इंदौर में 5 हजार बोरी की रही। मांग के अभाव में कंटेनरों के भावों में गिरावट रही। नीलामी में डॉलर चना 4600 से 5200 रुपए बिक गया। कंटेनरों में 42X44-5750 रुपए 44X46-5550 रुपए 58X60-4650 रुपए। चने के भाव स्थिर बने रहे। उड़द-मूंग में कामकाज का अभाव रहा। उड़द मोगर में 200 रुपए कम किए गए हैं। तुअर में मांग सामान्य से अधिक नहीं है। सुसनेर लाइन से 251 बोरी नए जौ की आवक निर्मल ट्रेडिंग कंपनी पर आया जिसे दलाल सुरेश हेडा ने मार्फत 1671 रुपए में अग्रवाल बंधु ने क्रय किया। गेहूं की आवक 10-12 हजार बोरी की रही। गेहूं में मांग आए दिन कमजोर पड़ती जा रही है। मालवराज गेहूं के भाव घटकर 2000 रुपए एवं मिल क्वालिटी के भाव 1750 से 1800 रुपए रह गए। अगले सप्ताह गेहूं, चना, डॉलर एवं अन्य कृषि जिंसों की आवक बढ़ जावेगी। इससे भावों में और गिरावट आ सकती है।
चना कांटा 3850 देशी 3750 तुअर मप्र 4700 से 4950 तुअर महाराष्ट्र 5000 से 5100 मसूर 4300 मीडियम 4100 मूंग 6500 से 7000 बेस्ट 7600 से 7700 उड़द हलका 5500 से 6200 बेस्ट 6400 से 6600 रुपए। चना दाल चलनसर 4700 मीडियम 4900 बोल्ड 5000 मार्केवाली 5100 तुअर दाल फूल 7500 से 7600 मार्केवाली 7900 मसूर 5650 से 5850 उड़द दाल 7200 से 7500 बोल्ड 8300 से 8400 मोगर 8400 से 8600 बोल्ड 9200 से 9300 मूंग दाल 8700 से 8900 बोल्ड 9300 से 9400 मोगर 9600 से 9700 बोल्ड 9900 से 10100 रुपए। गेहूं मिल क्वालिटी 1750 से 1800 लोकवन-पूर्णा 1800 से 1900 मक्का 1450 से 1500 रुपए।