पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Maksi News Mp News Reservation Of 23 Wards Of Agar Women Will Represent 12 Wards

आगर के 23 वार्डों का हुआ आरक्षण, 12 वार्डों का प्रतिनिधित्व करेगी महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आगर मालवा | आगर नगर पालिका के 23 वार्डों का आरक्षण किया गया। 23 में से 12 वार्डों का प्रतिनिधित्व महिलाएं करेगी। आरक्षण के बाद बनने वाले नगर पालिका के बोर्ड की स्थिति काफी हद तक साफ हो गई, लेकिन अध्यक्ष किस वार्ड का होगा, इसकी घोषणा भोपाल से होगी। इसमें करीब एक माह का समय लग सकता है।

8 वार्ड है अनारक्षित- वार्ड नंबर 1, 14, 23 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होगा तो वार्ड क्रमांक 2, 8, 9, 11, 15, 17, 21, 22 अनारक्षित है। यहां से किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकेगा। जबकि वार्ड क्रमांक 3, 4, 6 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तो 5, 7, 10, 13, 16, 20, अनारक्षित महिला चुनाव लड़ सकेगी। वार्ड 12 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होगा तो 18 और 19 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा नगर परिषद बड़ागांव, सोयतकलां, कानड़, सुसनेर और नलखेड़ा के वार्डों का भी आरक्षण किया गया। इस अवसर पर एडीएम एनएस राजावत, प्रो. सुशील कटारिया, सीएमओ सीएस जाट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष समीउल्ला कुरैशी, जगदीश गवली आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...