पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Sadbhavna Vikas Manch Will Welcome Rangpanchami Ger

सद््भावना विकास मंच करेगा रंगपंचमी गेर का स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हर साल की तरह इस बार भी सद्भावना विकास मंच रंग पंचमी की गेर का स्वागत करेगा। सद्भावना विकास मंच के संयोजक निजाम कुरैशी ने बताया कि सांप्रदायिक सदभाव, कौमी एकता, समरसता, गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए हिंदू उत्सव समिति एवं अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मिलजुल कर रंग पंचमी गेर का स्वागत करेगा। मंच के मुस्लिम भाई गेर में शामिल हिन्दू भाइयों पर इतर भरे फूलों की वर्षा करेंगे। रंग गुलाल से स्वागत कर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देंगे। इसी प्रकार अंजुमन सदर जनाब अलीम बाबा ने बताया कि अंजुमन कमेटी के सदस्य इस मौके पर जुलूस में शामिल लोगों का गांधी चाैक में स्वागत कर सभी को आइसक्रीम खिलाई जाएगी। जानकारी सदभावना विकास मंच के अध्यक्ष शेख बहादुर ने दी।

खबरें और भी हैं...