शुजालपुर को हराकर सारंगपुर रहा पहले स्थान पर
खिलाड़ी जब भी मैदान में खेलने के लिए उतरे हमेशा खिलाड़ी भावना के साथ ही खेलें। सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति का हमेशा से यह प्रयास है कि नगर की प्रतिभाओं को उभारे, किसी भी प्रतिभा को दबाया नहीं जाए। यह बात सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा ने प्रति योगिया शुभारंभ अवसर पर कही।
स्थानीय मुखर्जी चौक में होली के महापर्व पर पांच दिवसीय कार्यक्रमों की शृंखला में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा, मानसिंह पाटीदार, सुदर्शन सेन, राजाराम बाबडलिया द्वारा किया गया। प्रथम मैच व्यायामशाला एवं स्पोर्ट्स क्लब सारंगपुर के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता में फाइनल मैच सारंगपुर स्पोर्ट्स एवं शुजालपुर स्पोर्ट्स क्लब के मध्य हुआ। इसमें विजेता सारंगपुर स्पोर्ट्स क्लब रही, विजेता टीम को 3100 रुपए की नकद राशि दी गई। इस अवसर पर देवजी सेन, दिलीप बारकिया, महेश पाटीदार, प्रकाश पूरी, हुकम अहिरवार, बाबू अहिरवार, भूपेंद्र जोशी, गुरुचरण गौड़, दौलतराम पुष्पद, खुशीलाल सरपंच आदि उपस्थित थे। संचालन सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति के उपाध्यक्ष मनोज जैन ने किया। आभार सतीश राठौर ने माना।
मुखर्जी चौक पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में सारंगपुर-शुजालपुर के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया।