पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को दिलाया था सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फूल माली समाज व महात्मा फूले समता परिषद एवं माली युवा महासभा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बस स्टैंड स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले प्रतिमा स्थल पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। समाज अध्यक्ष ओम पुष्पद ने कहा, देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने का बीड़ा उठाते हुए महिला विद्यालय खोला। विधवाओं के लिए एक केंद्र की स्थापना कर पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अछूतों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। महात्मा फुले समता परिषद जिला अध्यक्ष मनोज पुष्पद ने वरिष्ठ समाज सेवियों व अतिथियों का तिलक लगाकर व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। वहीं माली युवा महासभा जिलाध्यक्ष राकेश पुष्पद ने दीपक पुष्पद को माली युवा महासभा का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया।

पुण्यतिथि
खबरें और भी हैं...