पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Seeing The Writer In The Examination On The Proof Of Private Doctor It Is Possible Only On The Certificate Of The Fourth Cmmho Sdm

निजी डॉक्टर के प्रमाण पर परीक्षा में राइटर को देख चौकेसीएमएचओ के प्रमाण पत्र पर ही यह संभव है अब ऐसा न हो -एसडीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसडीएम विवेक कुमार ने किया निरीक्षण।

शाजापुर | शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पोलायकलां में स्थापित परीक्षा केंद्र पर गत दिवस एसडीएम शुजालपुर विवेककुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां कक्षा 10वीं का सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र के दौरान चैकिंग भी की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक विद्यार्थी के हाथ में फ्रैक्चर हो जाने के कारण निजी चिकित्सक द्वारा जारी रिपोर्ट के आधार पर उक्त विद्यार्थी को लेखन सहायक की सहायता लेने की अनुमति केन्द्राध्यक्ष द्वारा दी गई थी, जबकि नियमानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा शासकीय सिविल सर्जन के प्रमाण-पत्र के आधार पर ही इस प्रकार की सहायता की अनुमति दी जा सकती है। इस संबंध में केन्द्राध्यक्ष को निर्देशित किया कि अगले प्रश्न पत्र के पूर्व निर्धारित प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद ही सहायक के उपयोग की अनुमति दी जाए।
खबरें और भी हैं...