- Hindi News
- National
- Shujalpur News Mp News Shri Siddhachakra Mandal Vidhan Indra On 11 Horse Chariots
श्रीसिद्धचक्र मंडल विधान : 11 अश्व रथों पर निकले इंद्र
शुजालपुर मंे श्री सिद्धचक्र मंडल विधान के समापन बाद निकली शोभायात्रा में श्रीजी के जयकारों से शहर गूंज उठा। सांसद व विधायक ने मानव रथ में विराजित श्रीजी को खींच शोभायात्रा में शिरकत की। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतिम दिन हवन-पूजन पश्चात शुरू हुई शोभायात्रा में 11 अश्व रथों में विधान में बने इंद्र मंडल का जयकारों के साथ जगह-जगह स्वागत हुआ। विद्यासागर वाटिका से शुरू हुई शोभायात्रा का एक छोर संजय चौक व दूसरा सिरा श्री विद्यासागर वाटिका पर था।
विधायक इंदर सिंह परमार व सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने मुनिश्री का आशीर्वाद भी लिया। तालियां बजाकर नृत्य कर भगवान की भक्ति में लीन समाजजनों की भीड़ भी आकर्षण का केंद्र रही। आचार्य विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला की वार्षिक कलश स्थापना भी की गई। जिसके लाभार्थी परिवार द्वारा कलश स्थापित कर प्रथमानुयोग, करूणानुयोग, द्रव्यानुयोग, चरणानुयोग ग्रंथों की स्थापना भी लाभार्थी परिवारों द्वारा की गई। जैन संतों को शुद्धि स्थल के लिए अपनी भूमि जैन समाज को दान करने पर सुरेश मारवाड़ी का मुनिश्री व आर्यिका मां द्वारा बहुमान किया गया। आर्यिका मां ने दिन में 3 लोगों से क्षमा मांगने व गलतियों पर 3 या अधिक बार लोगों को क्षमा करने की सीख दी। आयोजन में नरेंद्र सिंह बैस, संदीप सणस, विजय बैस, सीमित जैन, अभिनंदन जैन का भी बहुमान किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र जैन व मंत्री सचिन जैन ने सहयोगियों का आभार माना।
समाजजनों के साथ विधायक इंदर सिंह परमार ने ने खींचा मानव रथ।