पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • BAROD News Mp News Shubhangini Who Belongs To Gwalior Husband Is A Congress Mp Herself A Bjp Leader

ग्वालियर से सम्बंध रखती हैं शुभांगिनी, पति कांग्रेस से सांसद रहे, खुद बीजेपी की नेता हैं**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जन्म- 24 फरवरी 1945

शिक्षा- बीए ऑनर्स इतिहास, अंग्रेजी साहित्य और अर्थशास्त्र(लखनऊ विश्वविद्यालय)

पति- रणजीत सिंह गायकवाड़

ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी में लाने के पीछे एक किरदार शुभांगिनी राजे गायकवाड़ का माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभांगिनी ही सिंधिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब लाईं। बड़ौदा शाहीपरिवार में राजमाता का दर्जा हासिल शुभांगिनी का भी संबंध ग्वालियर से है। वह ग्वालियर के शाही जाधव परिवार सेे हैं। हालांकि राजपरिवार ने आधिकारिक तौर पर इस तरह की किसी भी भूमिका से इंकार कर दिया है। 75 वर्षीय शुभांगिनी राजे खुद बीजेपी नेत्री हैं। वह बड़ौदा के खेड़ा संसदीय क्षेत्र से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। 1996 में निर्दलीय और 2004 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा। हालांकि दोनों ही बार वह चुनाव हार गईं। 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने बड़ौदा से भी अपना नामांकन भरा था। शुभांगिनी राजे उस वक्त उनके साथ थीं। वह मोदी की प्रस्तावक थीं। शुभांगिनी के पति रणजीत सिंह गायकवाड़ कांग्रेस नेता रहे। वह 1980 से 89 तक बड़ौदा से कांग्रेस सांसद रहे।

शुभांगिनी राजे 2015 से बड़ौदा की द महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी की चांसलर हैं। इससे पहले तीन साल तक यूनिवर्सिटी की सीनेटर रहीं।

सिंधिया और शुंभागिनी में क्या संबंध है?

ज्योतिरादित्य सिंधिया की प|ी प्रियदर्शिनी राजे बड़ौदा राजघराने से हैं। आज़ादी के बाद देश की बाकी रियासतों की तरह बड़ौदा रियासत भी भारत में मिल गई। बड़ौदा की राजमाता शुभांगिनी राजे प्रियदर्शिनी की बड़ी मां हैं। प्रियदर्शिनी के पिता संग्राम सिंह बड़ौदा राजघराने के पूर्व राजा प्रतापसिंह गायकवाड़ के सबसे छोटे बेटे हैं। वे तीन भाई थे। सबसे बड़े फतेहसिंह राव गायकवाड़ बड़ौदा के महाराज बने। 1988 में उनकी मृत्यु के बाद रणजीत सिंह राजा बने। 2012 में रणजीत सिंह का भी निधन हो गया। उनके निधन के बाद रणजीत सिंह के बेटे समरजीत सिंह यहां के राजा बने। ख़बरों के मुताबिक गायकवाड़ परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। 78 वर्षीय संग्राम सिंह अपनी प|ी आशा राजे के साथ मुंबई में रहते हैं। विवाद पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गायकवाड़ परिवार के पास 20 हजार करोड़ की कुल संपत्ति है।

लाइमलाइट में शुभांगिनी राजे गायकवाड़ क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी में लाने में इनकी भूमिका रही।**
खबरें और भी हैं...