- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News Temperature Will Start Increasing From Today Summer Season Starts In Next Three Days
आज से बढ़ने लगेगा तापमान, अगले तीन दिन में गर्मी का मौसम शुरू
दिल्ली से ग्वालियर
तक बारिश के कारण िपछले 3-4 दिनों से वातावरण में ठंडक थी
दिल्ली से ग्वालियर क्षेत्र तक बने बारिश के मौसम के कारण जिले के मौसम में बनी ठंडक आज से कम होना शुरू हो जाएगी। रविवार को सूरज की धूप से दिन व रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिन के बाद गर्मी के सीजन की शुरुआत होने के आसार बताए हैं।
ज्ञात रहे रंग पंचमी पर शनिवार को दिन व रात दोनों की तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले शुक्रवार को 30.2 डिग्री दर्ज किया गया तापमान शनिवार को 29.3 डिग्री हो गया। ऐसे ही न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 15.3 डिग्री से लुढ़ककर सीधे 12.0 डिग्री पर पहुंच गया। यानी पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट हो गई। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अब रविवार से मौसम में गर्माहट आना शुरू हो जाएगी। सोमवार से तेजी से तापमान बढ़ेगा और तीन दिन बार गर्मी का मौसम ही शुरू होने के आसार हैं।