पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Susner News Mp News Testing Of Water Supply Done Under Drinking Water Scheme

पेयजल योजना के तहत हुई पानी सप्लाई की टेस्टिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुसनेर | 25 करोड़ की लागत से 2017 में स्वीकृत होकर क्रियान्वित हो रही नलजल योजना की गुरुवार को नगर में टेस्टिंग की शुरुआत हुई। नगर के बाहरी क्षेत्र डाक बंगला, मैना रोड आदि क्षेत्रों में नलों से पानी आया। जल्द ही नगर में आंतरिक हिस्सों में टेस्टिंग की शुरुआत होगी। नलों से आने वाले पानी में अभी मिट्टी आ रही हैं। नागपुर की मल्टी अरबन इन्फ्रा सर्विस कम्पनी के फील्ड इंजीनियर जेएल पांडे ने बताया कि पाइप लाइन में अभी मिट्टी जमी होने से पानी में मिट्टी आ रही हैं। पाइप लाइन में जमी मिट्टी को निकाला जाएगा। इसके बाद पानी प्रेशर से और साफ आना शुरू हो जाएगा।

कोरोना की बात करने पर महिलाओं में मारपीट

उज्जैन | मालनवासा में कोरोना वायरस को लेकर बात करने के दौरान पड़ोसी महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहंुच गई। नागझिरी पुलिस ने बताया शंकुतला पति उमेश की रिपोर्ट पर रेणु गुप्ता, मोहित गुप्ता व लखन के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...