पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News The Accident Collided With The Pickup Near Suncota The Driver Died

सनकोटा के पास हादसाट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सनकोटा के समीप शाजापुर बायपास पर शनिवार रात बड़ा हादसा हुआ। मक्सी की तरफ से आ रहे एक पिकअप वाहन को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिकअप और ट्रक दोनांे ही वाहन सड़क के दोनों तरफ छिटक गए। टक्कर से पिकअप वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। क्षतिग्रस्त वाहन मंे चालक करीब आधे घंटे तक फसा रहा।

जानकारी के मुताबिक हादस रात पौने 9 बजे का है। इसमंे पिकअप वाहन (एमपी -13, एल-1608) मक्सी से शाजापुर की तरफ आ रहा था। उसी के पीछे दूसरा ट्रक तेज रफ्तार से आया और शाजापुर बायपास के पास उसे टक्कर मार दी। इससे पिकअप वाहन पूरी तरह से मुड़ते हुए सड़क से करीब 20 फीट दूर छिटक गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा मक्सी की तरफ हो गया। वाहन चालक उसमें बुरी तरह से फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसे समीप से निकल रहे अन्य वाहन चालकांे व ग्रामीणांे की मदद से पुलिस व अारक्षक रवि त्रिपाठी व एम्बुलेंस 108 की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

पौने घंटे तक जाम

दुर्घटना के बाद शाजापुर बायपास पर सनकोटा के पास दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। वाहन चालक को निकालने से लेकर उसे अस्पताल पहुंचाने तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम जैसे हालात रहे। यहां फसे वाहनों को निकालने के लिए देररात 10 बजे तक पुलिस जवान बायपास पर मशक्कत करते रहे।

दस्तावेजों से पता चला मृतक उज्जैन निवासी

एसआई लक्ष्मणसिंह देवड़ा ने बताया कि मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों में ड्राइविंग लाइसेंस पर भगवानसिंह पंवार पिता उमराव सिंह पंवार निवासी विक्रम नगर उज्जैन का नाम दर्ज है। इस आधार पर देररात तक मृतक की पहचान उज्जैन निवासी के तौर पर हुई।

20 फीट दूर जाकर ट्रक भी पलटा

दुर्घटना के बाद पिकअप से करीब 20 फीट दूर जाकर ट्रक भी पलट गया। हालांकि इसमें सवार किसी को चोट लगने की सूचना नहीं है। ट्रक का चालक भी मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद अाधे घंटे तक ऐसे ही फंसा रहा िपकअप चालक।
खबरें और भी हैं...