- Hindi News
- National
- Shujalpur News Mp News The Maternal Forces Of Brahmin Society Honored The Staff Nurse
ब्राह्मण समाज की मातृ शक्तियों ने किया स्टॉफ नर्स का सम्मान
ब्राह्मण समाज ने नर्स को सम्मानित किया गया।
सारंगपुर | भारतीय संस्कृति में महिला लक्ष्मी का स्वरूप मानी गई हैं। ऐसा माना जाता है कि मां अन्नपूर्णा ने उन्हें पोषण का वरदान दिया है। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। महिला का दर्द एक महिला ही समझ सकती है। यह बात ब्राह्मण समाज की महिला मंडल अध्यक्ष अंजना दुबे ने कही। वे सारंगपुर स्टाफ नर्स के सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि महिला के मान-सम्मान के प्रति हर दिवस, हर पल सजग रहें, ताकि किसी भी घर की बेटी, बहू या बहन के साथ कुछ भी, कहीं भी गलत न हो सके। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सरिता यादव थी। विशेष अतिथि डॉ. मीना खरे, पार्षद हर्षा पालीवाल, सेवानिवृत स्टॉफ नर्स मीना शर्मा थीं। कार्यक्रम का संचालन आरती दुबे ने किया तथा आभार शिखा शर्मा ने माना। इस अवसर पर पुष्पलता शर्मा, गीता शर्मा, प्रभा पालीवाल, सुनीता दीक्षित आदि उपस्थित थी।
करजू में मनाया पोषण पखवाड़ा
करजू | मोहन बड़ोदिया परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च से 22 तक समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें 15 दिनों तक महिलाओं व कुपोषित बच्चों को आयरन, विटामिन युक्त पोषण के साथ शिक्षा, शारीरिक स्वच्छता, खाद्य विविधता आदि की जानकारी देकर जागरूक करेंगे। इसी के चलते रविवार को करजू पंचायत में महिला दिवस पर महिला सबला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी कैलाश विश्वकर्मा, सचिव गोकुलसिंह चौहान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना परमार आदि उपस्थित थी।