- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News The Person Holding The Hand Of The Woman With Bad Intentions Sent To Jail
बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़ने वाले को जेल भेजा
शाजापुर | विवाहिता का बुरी नीयत से हाथ पकड़ने वाले को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। यह फैसला गत दिनों चंचल बुंदेला जेएमएफसी शुजालपुर ने सुनाया। इसमें उन्होंने आरोपी ओमप्रकाश पिता प्रभुलाल मालवीय, ग्राम रायपुर को सीधे जेल भेज दिया।
सहायक मीडिया प्रभारी रमेश सोलंकी अतिरिक्त डीपीओ शाजापुर ने बताया कि फरियादी ने शुजालपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि मेरे गांव का ओमप्रकाश मुझे देखकर पिछले 15 दिनों से सीटी बजा रहा है व गाने गाता है। मैंने झगड़े के कारण यह बात पति को नहीं बताई। इस पर 10 मार्च की शाम 6.30 बजे फरियादिया सरकारी टैंकर पर पानी भरने गई। तभी वहां ओमप्रकाश मालवीय आया और हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में 27 मार्च तक उपजेल शुजालपुर भेज दिया।