- Hindi News
- National
- Maksi News Mp News The Political Leaders Put A Defeat On Madhavrao Scindia Jayanti Then The Bjp Came To Pay Their Respects
माधवराव सिंधिया जंयती पर सियासतकांग्रेस नेताओं ने हार पहनाया, तो भाजपाई श्रद्धांजिल देने पहुंचे
मप्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम की झलक मक्सी में भी देखने को मिली। 10 मार्च को कांग्रेस के दिवंगत नेता माधवराव सिंधिया की जयंती पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग श्रद्धाजंलि दी।
सिंधिया की जयंती मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार शाम 4 बजे बस स्टैंड परिसर पर इकट्ठा हुए ही थे कि दूसरी ओर माधवराव सिंधिया के पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की खबर मिलते ही शाजापुर के पूर्व विधायक अरुण भीमावद समेत बेरछा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने मक्सी पहुंच गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के एक ही समय पर बस स्टैंड परिसर में इकठ्ठा हो गए थे। पहले नगर परिषद अध्यक्ष मेहरबान सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें दो मिनिट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी तब तक भाजपा कार्यकर्ता आयोजन स्थल से दूर खड़े देखते रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वहां से जाने के बाद भाजपा बेरछा मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।