पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज हो सकता है भारत सिंह हत्याकांड का खुलासा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरनावदा के भारत सिंह हत्याकांड का खुलासा आज हो सकता है। यह दावा एसडीओपी ज्योति उमठ ने किया है। टीआई जेएस मंडलोई ने बताया कि हरनावदा गांव में भारत सिंह सोंधिया की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई थी। शव कानड़ थाना क्षेत्र के गांव झलारा के जंगल में मिला था। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या धारदार हथियार से किए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि भारत सिंह द्वारा कोर्ट मैरिज किए जाने से संगीता के परिजन नाराज थे। मृतक की प|ी संगीता के मामा देवी सिंह ने बताया कि संगीता के जीवन का सवाल हैं । उसे हम अपने पास रखेंगे । भारत सिंह के मामा गोवर्धन सिंह ने बताया कि नौजवान भानेज की हत्या से वे बेहद आहत हैं।

खबरें और भी हैं...