पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज रात होगा कई स्थानों पर होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य से और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देने के लिए रविवार को नगर में सद्भावना मार्च और फ्लैग मार्च निकाला।

मक्सी थाना प्रभारी आदित्य सिंह तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गो सहित संवेदनशील मोहल्लों से यह फ्लैग मार्च गुजरा।

होली रंग पंचमी त्योहार सौहार्दपूर्ण मनाएं : एसडीओपी

कानड़ | त्योहार सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। ताकि आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा संदेश मिले। क्योंकि यही बच्चों के भविष्य को तय करता हैंंंंं। यह बात एसडीओपी ज्योति उमठ ने कही। वहीं एडिशनल एसपी नवीन चौधरी ने कहा कि एेसे स्थानों प होली न जलाएं, जहां बिजली के तार लटक रहे हों। उन्होंने कहा, होली और रंग पंचमी के त्योहार को शांति एवं उत्साह के साथ मनाएं। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट ना डालें । इस अवसर पर नायब तहसीलदार जयप्रकाश गौतम, कनिष्ठ यंत्री अनीस अंसारी, डॉक्टर एनके परमारए, टीआई जे एस मंडलोई, उप निरीक्षक दिलीप कटारा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल, युवा नेता राजेश डीलर, शहर काजी सरफराज अली, मुशर्रफ हुसैन, हरिनारायण राठौर, बाबूलाल बीजापारी, पार्षद गोपाल बीजापारी, दिनेश अंकल व मीडियाकर्मी उपस्थित थे ।

अनूठी परंपराः भक्तों के घर होली खेलने आते हैं भगवान

भास्कर संवाददाता | नलखेड़ा

नगर में वर्षों पुरानी अनूठी परंपरा चली आ रही हैं। इसके तहत भगवान बांके बिहारी अपने विमान डोल में विराजित होकर अपने भक्तों के घर होली खेलने आते हैं।

स्थानीय राधे कृष्ण मंदिर नामदेव समाज नाना बाजार से यह जुलूस शुरू होकर अशोक मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर सेन समाज पहुंचता हैं जहां सेन समाज द्वारा ठाकुरजी के जुलूस में शामिल भक्तों का स्वागत किया जाता हैं। हर वर्ष जुलूस पड़वा के दिन रात में निकाला जाता हैं। इसके बाद भजन-कीर्तन करते हुए चौक बाजार होकर जुलूस पालीवाल परिवार के निवास स्थान पर पहुंचता हैं।

फ्लैग मार्च निकालकर दिया संदेश

बेरछा | आगामी होली व रंगपंचमी के त्योहार के मद्दे नजर क्षेत्र की पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। जिसको लेकर रविवार को बेरछा थाना क्षेत्र में प्रभावेश्वरी माताजी मंदिर रेलवे प्रांगण से पुलिस का फ्लैग मार्च शुरू हुआ। सुन्दरसी तिराहे पर समापन किया गया। इस अवसर पर बेरछा थाना प्रभारी रवि भंडारी व सुन्दरसी थाना प्रभारी आरएस बडोने सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल फ्लैग मार्च में शामिल हुआ।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

भास्कर संवाददाता | सुसनेर

आज रात में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन किया जाएगा। पंडित गोविंद शर्मा के अनुसार इस साल होली का दहन अत्यंत शुभ योग गजकेसरी में किया जाएगा। इस योग में धन संपदा, स्त्री, संतान घर वाहन सुख आदि प्राप्त होते हैं। यदि किसी जातक की जन्म पत्रिका में हो ताे वह जीवन पर्यंत सुख-समृद्धि युक्त रहता हैं। इस बार होलिका दहन में भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। भद्रा सोमवार को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। पं. गोविंद शर्मा के अनुसार होलिका दहन के लिए 9 मार्च को सूर्यास्त से रात 8 बजकर 30 मिनट तक विशेष मुहूर्त हैं। इसके बाद भी रात 11.30 बजे तक होलिका दहन किया जा सकता हैं। जहां पर होलिका दहन किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से इतवारिया बाजार, सत्यनारायण गली, सराफा बाजार, जूनी कचहरी, श्रीराम धर्मशाला प्रांगड़, शुक्रवारिया चौराहा सहित डाक बंगला क्षेत्र के कई स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।

ये है मान्यताएं-होलिका दहन करने या फिर उसके दर्शन मात्र से भी व्यक्ति को शनि, राहु-केतु के साथ नजर दोष से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि कोई व्यक्ति घर में भस्म चांदी की डिब्बी में रखता हैं तो उसकी कई बाधाएं अपने आप ही दूर हो जाती हैं।

फागोत्सव की धूम जारी- होली के पूर्व नगर में फागोत्सव मनाने का दौर जारी हैं। महिलाओं की अाेर से मंदिरों में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पुष्पों से होली खेलकर भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। एक सप्ताह से चल रहे फाग उत्सव के तहत सोमवार को नगर के सराफा बाजार स्थित माहेश्वर समाज के राधा दामोदर मंदिर में होली का उत्सव मनाया

जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में भगवान को रंग लगाकर होली खिलाई जाएगी। बाद में एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाया जाएगा।

रंग चला जाए तो आंख रगड़े नहीं-

ब्लॉक मेडिकल आफिसर डॉ. कुलदीप सिंह राठौर के अनुसार रंग और गुलाल का उपयोग करते समय आंखों का विशेष ध्यान रखें। यदि आंखों में रंग चला जाए तो आंखों को साफ पानी से धोए। आंखों को रगड़े नहीं। आंखों को रगड़ने से अल्सर होने का खतरा बढ़ जाता हैं जिससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। विशेषज्ञ को अवश्य दिखाएं।

सुसनेर पारंपरिक मालाओं की ग्रामीणों ने की खरीदी। शुक्रवारिया बाजार जहां पर होलिका दहन होगा।
खबरें और भी हैं...