पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Susner News Mp News Training Of Asha Workers Organized Even After The Ban

रोक के बाद भी आयोजित किया आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के चलते सभी तरह के प्रशिक्षण, कैंप मीटिंग आदि पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश में बाल एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे कार्यों के तहत सुसनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ जिला को-ऑर्डिनेटर आरबीएसके मांगू सिंह पंवार भी शामिल हुए। जब इस संबंध में उनसे जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को ही आदेश मिले थे। चूंकि यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था इसलिए आशा कार्यकर्ता पहुंची थीं। आदेश मिलने के बाद प्रशिक्षण में पहुंची आशा कार्यकर्ताओं को नाश्ता करवाकर कार्यक्रम खत्म कर दिया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से मिले निर्देश के बाद गुरुवार को जिले एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी गई थी।

इस संबंध में जानकारी लेंगे

-डॉ. राजेश गुप्ता, प्रभारी सीएमएचओ, आगर

-मांगू सिंह पंवार, जिला को-ऑर्डिनेटर, आरबीएस, आगर

अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
खबरें और भी हैं...