पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shujalpur News Mp News Twera Overturned At Blind Turn At Midnight On State Highway 11 Injured Three Serious

स्टेट हाइवे पर आधी रात को अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार टवेरा पलटी, 11 घायल, तीन गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सारंगपुर शुजालपुर स्टेट हाइवे पर अंधे मोड और तेज रफ्तार के चलते एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बैठे 11 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना पुलिस थाने से महज 200 मीटर पेट्रोल पंप के सामने रात 12.30 बजे के करीब हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोरसाली से आमले गांव बरात गई थी, लौटते वक्त रविवार सोमवार की दरमियानी रात 12:30 पर दुर्घटना हो गई। पुलिस और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन लोगों को गंभीर चोट आना बताया जा रहा है।

ड्राइवर तस्लीम खान पिता हनीफ खान उम्र 22 वर्ष गाड़ी चला रहा था, तेज स्पीड व रात में घुमावदार मार्ग पर यह दुर्घटना हो गई। इसमें देवराज पिता बाबूलाल, गोविंद पिता पर्वत सिंह, शंकर लाल पिता छीतालाल, शहजाद पिता बाबू खां, संतोष पिता छगनलाल, अजीज पिता सत्तार खान, मांगीलाल पिता उदय सिंह, नितिन पिता बद्रीलाल, मदन पिता रामसिंह, बदरुद्दीन पिता जफर खान सभी निवासी बोरसाली घायल हो गए। यह सभी अपने गांव से राहुल नामक युवक की बरात में गए थे।

कानड़: दो बाइक भिड़ंत मेेेंेंें 6 लोग घायल इनमें 3 बच्चे भी शामिल

कानड़ | दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे के लगभग कानड़ थाना क्षेत्र के तिलवाडिय़ा जोड़ पचेटी मार्ग पर शाम 6 बजे के लगभग दो बाइकों में टक्कर हुई। एक बाइक पर 5 लोग सवार थे । इनमें 2 बड़े व 3 बच्चे शामिल हैंंंंं । दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे । इसमें सवार विक्रमसिंह हरिजन निवासी पिपलिया घायल हुआ। जबकि पीछे बैठी प|ी व बेटी को चोट नहीं आई। दूसरी बाइक सवार नानूखेड़ी निवासी हंसराज मीणा और संजय मीणा, 3 बच्चे घायल हुए। डायल 100 घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से आगर भेजा। 2 को हालत गंभीर होने उज्जैन भेजा गया है । उक्त जानकारी प्रधान आरक्षक राकेश पंवार, पायलेट बालकृष्ण बरेठा ने दी है।

इधर, घर के बाहर बंधे बछड़े को खा गया जंगली जानवर

भास्कर संवाददाता | सलसलाई

समीपस्थ ग्राम गोदना में रविवार सोमवार की दरमियानी रात भगवत सिंह राजपूत के घर के बाहरी बंधे गाय के बछड़े को जंगली जानवर खा गया। यह घटनाक्रम जब सुबह सामने आया तो ग्रामीणों में शेर होने की आशंका को लेकर डर का माहौल बन गया। घर के बाहर गाय के बछड़े का हड्डी और खून पड़ा हुआ था। इसे देख ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने तर्क दिया कि जंगली जानवर लकड़बग्घा है। सरपंच टीकम राजपूत ने मामले से सलसलाई थाने प्रभारी एसके शेषा को अवगत कराया। थाना प्रभारी ने वन विभाग को तत्काल बुला लिया। एसआई ईनिम टोप्पो दल के साथ मौके पर पहुंचे। दोपहर में वन विभाग के अधिकारी मौके पर आए, जहां जंगली जानवर के निशान व बछड़े की हड्डी जब्त की। वन विभाग के अमले ने जंगल में तलाशी की। यहां उन्हें जंगली जानवर नहीं दिखाई दिया।

वन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी निरीक्षण करते हुए।

सड़क हादसे में हाइवे पर दुर्घटना के बाद गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


गश्त कर रही डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के दौरान सलसलाई थाना पुलिस की डायल 100 गश्त कर रही थी। इसी के चलते पायलेट जितेंद्र और आरक्षक विक्रम पटेल ने समय पर पुलिस ने घायलों को सारंगपुर अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं पेट्रोल पम्प कर्मचारियों ने भी टीआई को सूचना देते घायलों की मदद की।
खबरें और भी हैं...