विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का दो दिनी धरना
कालापीपल | भारतीय किसान संघ तहसील इकाई द्वारा दो दिनी धरना दिया जा रहा है। किसानों की प्रमुख मांग अतिवृष्टि व जलभराव से फसल खराब होने से राहत राशि एकमुश्त दी जाए, फसल बीमा की राशि खातों में अति शीघ्र डाली जाए, दो लाख का कर्ज माफ कर प्रमाण पत्र दिया जाए। गेहूं का 160 रुपए बोनस तत्काल दिया जाए, यूरिया के संकट, प्याज के भाव के अंतर की राशि सहित अन्य मांग रखी गई। धरने में जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा, तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंत्री हेमसिंह, प्रहलाद सिंह पाटीदार, मोहन सिंह मेवाड़ा, मानसिंह परमार, किशोर सिंह पाटीदार सहित अनेक किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।