- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News Two Sides Clash When Woman Goes To Neighbor39s House To Ask Husband For Help On Dispute
पति से विवाद पर मदद मांगने पड़ोसी के घर गई महिला तो दो पक्ष भिड़े, तनाव
एक को हिरासत में लिया
पति से विवाद होने पर मदद मांगने पड़ाेसी के घर गई महिला को बचाने के मामले में आला उमरोद में दो पक्षों में जमकर लट्ठ चले। विवाद में दो युवकों के सिर फूटे। सूचना पर तनाव को कोतवाली पुलिस ने शांत कराया। त्याेहारों के पहले विवाद ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी। इसके चलते पूरा दिन पुलिस बल गांव में तैनात किया गया।
जानकारी के अनुसार रामप्रसाद पिता जगन्नाथ ने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी सद्दाम, तालिब व चिराग ने रविवार सुबह घर पहुंचकर लाठियों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद सद्दाम व प|ी अफसाना के बीच हुआ। इस पर अफसाना रामप्रसाद के घर मदद मांगने गई और दोनों पक्षों में विवाद हुआ। दूसरे पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। कोतवाली टीआई अजीत तिवारी ने आरोपी सद्दाम को हिरासत में लिया है।
फोन पर बातें करने पर शंका
विवाद का एक दूसरा पक्ष भी ग्रामीणों ने पुलिस को बताया। उन्होंने कहा कि विवाद अलसुबह 6 बजे हुआ। सद्दाम को प|ी अफसाना और गांव के ही युवक पंकज के बीच फाेन पर बात करने की शंका हो गई थी। इसी बात को लेकर रविवार सुबह सद्दाम ने प|ी अफसाना के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपियों ने एकमत होकर पंकज पिता माेहन प्रजापति के घर पहुंचकर लाठियों से हमला कर दिया। विवाद में रामप्रसाद और बद्रीप्रसाद को भी चोट आई है।
घायल ब्रदीप्रसाद, जिसके घर आरोपी की प|ी मदद मांगने गई थी।