- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News Villagers Surrounded Three In The Suspicion Of Stealing Grass From The Dhankheri Society At Night Escaped After A Scuffle
रात में धाराखेड़ी सोसायटी से घासलेट चोरी की शंका में ग्रामीणों ने तीन को घेरा, हाथापाई के बाद भाग निकले
शहर से आठ किमी दूर ग्राम धाराखेड़ी सोसायटी गोदाम को बीती रात पुलिस ने सील कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्राम के कुछ युवकों ने गोदाम से घासलेट चोरी करने की शंका में तीन युवकों को घेर लिया था, जो बाद में हाथापाई के दौरान चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भी अवगत कराया। आगे की जांच वहीं से होगी।
जानकारी के अनुसार गांव के मुबारिक और संजय वर्मा नामक दो युवक ने गुरुवार रात 8.30 बजे सोसायटी के गोदाम के पास अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिए। इस पर जब वे वहां गए तो सोसायटी के सहायक सेल्समैन प्रकाश दो व्यक्तियों को घासलेट बेच रहे थे। बाहर से आए दोनों व्यक्ति इन्हें देख जाने लगे। इस पर हाथापाई व झूमाझटकी भी हुई। संजय और मुबारिक ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोदाम का ताला सील कर दिया दिया। इधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी एम.के. भतकारिया का कहना है कि पुलिस ने गोदाम सील किया है। अब उनकी सूचना के बाद ही हम जांच कर पाएंगे।
पंचायत चुनाव का दावपेंच
सोसायटी के सहायक सेल्समैन प्रकाश सौराष्ट्रीय के अनुसार संजय वर्मा द्वारा पंचायत की शिकायत भी पूर्व में की गई थी। यह सब दांवपेंच पंचायत चुनाव के चलते किए जा रहे हैं। हमारे पास जो स्टाक था, उसकी रजिस्टर में इंट्री है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है। उनकी जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
इसलिए बिगड़ी बात
सोसायटी से घासलेट चोरी के आरोपों के बीच खाद्यान्न वितरण विवाद का बड़ा कारण सामने आया है। संजय और सोसायटी के प्रकाश के बीच ग्रामीणों को अनाज वितरण करने की बात पर कहासुनी हो गई थी। संजय का कहना था कि जितना स्टाक है, उसमें 305 ग्रामीणों को एक-एक माह का राशन दे दिया जाए, जबकि शासन के तीन माह का एकसाथ अनाज देने के निर्देशों के बाद सोसायटी कर्मचारियों के लिए ऐसा कर पाना उचित नहीं था।
सोसायटी गोदाम के ताले पर लगी कोतवाली थाने की सील।