पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • KANAD News Mp News When The Daughter Was Born The Son In Law Was Called To The Village To Take Clothes For The Granddaughter Taken To The Forest And Murdered

बेटी पैदा होने पर दामाद को नातिन के लिए कपड़े ले जाने गांव मेें बुलाया, जंगल में ले गए और हत्या कर दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विवाहित बेटी से कोर्ट मैरिज करने से नाराज लड़की के परिजनों ने दामाद भारतसिंह(24) सौंधिया की होली के दिन हत्या कर दी। वारदात आगर जिले के कानड़ उप तहसील के झलारा गांव में हुई। पुलिस ने मृतक के ससुर सुरेश सिंह सहित पांच अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। भारतसिंह हरनावदा का रहने वाला था। अभी आगर में रह रहा था।

कानड़ टीआई जेएस मंडलोई ने बताया कि संगीता पिता सुरेश सिंह सौंधिया हरनावदा गांव की रहने वाली हैं। संगीता की शादी कुम्हारिया गांव के प्रतिपालसिंह के साथ हुई थी। वह ससुराल से भागकर आई और हरनावदा के ही भारतसिंह के साथ रहने लगी। 10 मई 2019 में दोनों ने आगर कोर्ट में विवाह कर लिया। यह बात परिजन को नागवार गुजरी। उन्होंने तभी से उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाना शुरू कर दिया। सोमवार की रात संगीता के पिता सुरेश सिंह व बुआ का लड़के बहादुर सिंह व धारा सिंह ने भारतसिंह को मोबाइल लगाकर हरनावदा बुलाया। कहा,बेटी मां बन चुकी है। बच्चे के लिए कपड़े खरीदे हैं, वह ले जाएं। भारत बाइक से हरनावदा पहुंचा। आरोपी उसे पकड़कर जंगल में ले गए और हत्या कर दी। शव को ग्राम झलारा के समीप सड़क किनारे बगदूसिंह के खेत के पास फेंक दिया। कोटवार रोडसिंह ने मंगलवार सुबह 8 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्डम के लिए आगर भेजा।

मृतक भारत सिंह।


बाइक पर चिल्लाते बचाने की लगा रहा था गुहार

पुलिस को शिवनारायण निवासी लालागांव ने बताया कि आरोपी मृतक को बाइक पर बैठाकर ले गए थे। इस दौरान वह चिल्ला रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों का पता किया और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। एसपी मनोज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी, एसडीओपी ज्योति उमठ व एफएसएल अधिकारी आरसी भाटी भी मौके पर पहुंचे। भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या धारदार हथियार से होना प्रतीत होता है। मृतक की आंतें बाहर आ गई।

3 नामजद सहित 5 के खिलाफ प्रकरण दर्ज

हत्या के मामले में कानड़ पुलिस ने संगीता के पिता सुरेशसिंह, उसकी बुआ के लड़के बहादुरसिंह व धारासिंह सहित 2 अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 364 में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्चिंग शुरू कर दी है। एसडीओपी ज्योति उमठ ने बताया कि कोर्ट मैरिज से परिवार में सामंजस्य नहीं बन रहा था और इसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। शीघ्र ही घटना से संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...