विपरीत परिस्थिति में 7 मिनट में पहुंचेंगे मौके पर
शहर मंे होली उत्सव के पहले पुलिस ने भी अपने सुरक्षा इंतेजाम को परखते हुए रविवार शाम फ्लैग मार्च निकाला। संदेश साफ था कि त्योहारों के रंग में भंग करने वाले शरारती तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा। आधी रात से ही पुलिस ने वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी तो साथ शराबियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली, लालघाटी और यातायात थाने को ब्रीथ एनालाइजर से जांच करने के निर्देश दे दिए।
एसडीओपी ए.के. उपाध्याय ने बताया कि एसपी पंकज श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एएसपी आरएस प्रजापति के मार्गदर्शन में त्योहारों को लेकर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में बल की तैनाती के साथ नगर समितियों को भी अलर्ट किया गया है, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में महज 5-7 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच जाए। इधर फाग यात्रा के पहले रूट की सर्चिंग के साथ ड्रोन कैमरों और सर्विलांस वाहन से नजर रखी जाएगी।
कंट्रोल रूम से रहेगी नजर
शहर के विभिन्न मोहल्लों और सड़कों पर लगे 155 सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम पर भी एक टीम तैनात की है। तीन-चार सदस्यों वाली टीम बड़ी स्क्रीन के माध्यम से एकसाथ पूरे शहर की गतिविधियों को देखती रहेगी।
त्योहारों के पहले पुलिस अलर्ट