- Hindi News
- National
- Agar News Mp News Without Looking At The Bill The Loan Was Kept Without Stealing Gold Notice To The Banks
बिल देखे बगैर चोरी का सोना रख लोन दिया, बैंकों को नोटिस
इंदौर | बिल देखे बगैर चोरी का सोना रखकर लोन देने वाले 20 से ज्यादा बैंकों के अधिकारियों को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। भंवरकुआं टीआई विजय सिसौदिया ने बताया आरोपी नानक पटवा निवासी नायता मुंडला, नरेंद्र निवासी सरदार कॉलोनी, आनंद मांडवे निवासी समता नगर और पंकज चौधरी निवासी कमला नगर को गिरफ्तार किया था। पंकज चौधरी और नानक सरदार के मुथूट फाइनेंस बैंक व आईआईएफएल बैंक की कई शाखाओं में खाते मिले हैं। इन सभी बैंकों के प्रबंधकों को नोटिस भेजा है। आरोपियों ने मुथूट फाइनेंस बैंक में 16 खाते खुलवा रखे थे। वहीं आईआईएफएल बैंक में भी 5 से ज्यादा खाते मिले हैं। पुलिस ने 20 बैंकों के अधिकारी ऐसे चुने हैं जिन्होंने आरोपियों द्वारा बार-बार चोरी का सोना लाकर लोन लेने पर भी इनके खिलाफ एक्शन नहीं लिया। उल्टा डिफाल्टर होने के बाद इन्हीं के सोने को बेचकर बैंक लोन की रिकवरी कर ली।