महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मी का सम्मान
गुलाना चौकी प्रभारी का सम्मान करते थाना प्रभारी एके शेषा व अन्य स्टाफ।
सलसलाई | नगर के पुलिस थाने पर थाना प्रभारी एके शेषा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुलाना चौकी प्रभारी सीमा परमार, आरक्षक नब्बू, ललिता यादव सहित पदस्थ महिला पुलिसकर्मियों का शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसआई ईनिम टोप्पो, एएसआई गोविंद प्रसाद चोबे, मदन गुर्जर, लवकुश परमार, विष्णु दांगी, राहुल प्रजापति, सुरेश दांगी, छोटू लाल सिसोदिया, सतीश मेवाडा, सुनील यादव सहित थाने के स्टाफ पुलिसकर्मी मौजूद थे।