पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दिवस : योजनाओं की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सीएमओ ने किया सम्मानित

_photocaption_आगर मालवा | महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पालिका टाउन हाॅल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीएमओ सीएस जाट ने स्वयंसेवा सहायता समूह, सामुदायिक समूह के समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना व सह मुख्यमंत्री आवास मिशन की महिला हितग्राहियों के साथ सीएमओ जाट व उपयंत्री निधि पटेल ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद इंदूबाला बिलरवान, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सीमा शर्मा, मोनिका शर्मा, नीता राठौर, कमल जाटव आदि मौजूद थे।*photocaption*

पाॅवर पाइंट प्रजेंटेशन से दी पोषण वाटिका व न्यूट्री थाली की जानकारी

आगर मालवा | पोषण वाटिका, बायोफोर्टीफाइड किस्मों एवं न्यूट्री थाली की जानकारी पाॅवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आरपीएस शक्तावत ने दी । वे रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान महिलाओं को बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। अजय कुमार पनिका ने फल एवं सब्जियों के परीक्षण की जानकारी दी। इस अवसर पर बद्रीलाल, मंगलेश भटनागर, दीपक त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

महिला कर्मचारियों का किया सम्मान

_photocaption_कानड़ | शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद कानड़ द्वारा रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नगर परिषद के गार्डन में मनाया गया। इसमें नगर परिषद के समस्त महिला कर्मचारियों को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर देवीलाल मालवीय, लक्ष्मीनारायण परमार, बाबूलाल गुर्जर, सोनू सोनी आदि उपस्थित थे।*photocaption*

सुसनेर | गांव मोड़ी में नेहरू युवा केंद्र, आजीविका मिशन एवं महिला बाल विकास के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विश्व महिला दिवस मनाया गया।

इसमें राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राकेश कुमार ने महिला दिवस की जानकारी दी। साथ ही केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता सेन ने महिलाओं को उचित पोषण आहार संबंधी जानकारी दी।
खबरें और भी हैं...