- Hindi News
- National
- Agar News Mp News Years Old Bridge Of Tiller Canal Broken Accident Averted
टीलर नहर का सालों पुराना पुल टूटा, हादसा टला
_photocaption_कानड़ | समीपस्थ पचेटी बाड़ी माता के पास टीलर डेम से निकलने वाली नहर पर बना पुल 11 मार्च को पुल अचानक टूट गया। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। अगर इस पुल से आवागमन चालू रहता तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। हाल ही में पचेटी बड़ी माता मंदिर पर लगने वाले 23 दिवसीय मेले का समापन 10 मार्च को हुआ था। जानकारी जनपद सदस्य हुकमसिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सालों पुराने पुल पर वाहनों का आवागमन होता था। उक्त पुल 3 दशक से भी अधिक समय से भी पहले बनाया गया था। एक सप्ताह पहले पुल से नहर का पानी पुल के क्रेक हो जाने से बह रहा था। संबंधित विभाग को जब उक्त पुल के क्रेक होने की जानकारी मिली, तब अधिकारियों ने इस पुल के ऊपर से होने वाले आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया।*photocaption*