- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News 10 Lakh Fine On Tractors Including Two Jcbs For Illegal Excavation Of Soil
मिट्टी का अवैध उत्खनन करने पर दो जेसीबी सहित ट्रैक्टरों पर 10 लाख रुपए का जुर्माना
कलेक्टर को परीक्षा केंद्र पर जाते समय दिखा था मिट्टी का अवैध उत्खनन तब की थी कार्रवाई
मिट्टी के अवैध उत्खनन करते पकड़ी गई जेसीबी व अन्य वाहनों पर कलेक्टर ने 10 लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। यह कार्रवाई कलेक्टर प्रतिभा पाल के आदेश पर हुई थी, जिसमें उन्होंने खुद सरकारी जमीन से मिट्टी का उत्खनन होते हुए देखा।
4 मार्च को कलेक्टर प्रतिभा पाल हजारेश्वर स्कूल में परीक्षा केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुंची। जहां से जाते समय उन्हें मिट्टी भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली आते नजर आए। इसके साथ ही सरकारी जमीन से मिट्टी की अवैध खुदाई करती हुई जेसीबी दिखाई दी। जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम रूपेश उपाध्याय को कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर एसडीएम उपाध्याय ने नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुशवाह को मौके पर पटवारियों व पुलिस बल के साथ भेजा। जहां से दो जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े और मामले में प्रतिवेदन बनाकर खनिज विभाग को सौंप दिया। मामले में शुक्रवार को खनिज विभाग की ओर से जुर्माने का प्रकरण बनाकर कलेक्टर को भेजा गया। इसमें कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए का जुर्माना किया।