- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News 23 Passengers Seriously Hit Bus Due To Steering Failure
स्टेयरिंग फेल होने से खेत में उतरी बस, 23 यात्री गंभीर
सुबह 9 बजे हुआ हादसा, घायलों को सवाई-माधौपुर व श्योपुर अस्पताल में कराया भर्ती
मानपुर से सवाई-माधौपुर के लिए सिद्धेश्वर कंपनी की बस यात्रियों को लेकर निकली, जब बस दांतरदा गांव के करीब पहुंची तो बस का स्टेयरिंग फेल हो गया और बस अनियंत्रित होकर सीधे खेत में उतर गई। जिसमें सवार करीब 23 लोग जख्मी हो गए, जिनमें पांच महिलाएं गंभीर है, जिन्हें सवाई-माधौपुर व श्योपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि बाकी को मामूली चोटें आने पर इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे मानपुर से सिद्धेश्वर कंपनी की बस मानपुर से सवाई-माधौपुर के लिए रवाना हुई। बस यात्रियों द्वारा बताए अनुसार बस जब पाली हाईवे पर दांतरदा गांव के पास पहुंची तो तेज रफ्तार बस का स्टेयरिंग फेल हो गया नतीजा बस अनियंत्रित हो गई और रोड से सीधे खेत में उतर गई। जिसमें सवार करीब 23 यात्री घायल हो गए, घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, इनमें से कुछ इलाज के लिए सवाई-माधौपुर चले गए।
हादसे में जानकी बाई (40) प|ी भानू प्रजापति निवासी मानपुर, गुड्डी (40) प|ी बल्ली प्रजापति निवासी ढोढर, मनभर (25) प|ी राजेश प्रजापति निवासी मानपुर, किरण बाई (25) प|ी महेश प्रजापति निवासी दौलतपुरा, प्रेम बाई (60) प|ी रामपाल कीर निवासी माकड़ौद को गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उन्हें रैफर कर दिया गया। इसके अलावा अन्य को मामूली चोटें आई, जिनमें से कुछ को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ को भर्ती कर लिया गया है।