पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैंककर्मियों की 27 को रहेगी देशव्यापी हड़ताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑल इंडिया बैंक एंपलाइज यूनियन ने 27 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल को लेकर बैंक यूनियन ने शहर में तैयारी शुरू कर दी है। बताया गया है कि पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, सिंडिकेट बैंक, आंध्रा बैंक, इलाहाबाद बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के आपस में विलय के प्रस्ताव को रद्द करने, छह बैंक सिंडिकेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, आंध्र बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को बंद करने का प्रस्ताव वापस लेने, आईडीबीआई बैंक के निजीकरण को रोकने, बड़े ऋण की वसूली करने जमा पर ब्याज दर बढ़ाने तथा बैंक सेवा प्रभार घटाने की मांग को लेकर की जाएगी।

खबरें और भी हैं...