- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News A Complaint From The Collector Was Made By The Workers To Drive Away The Sellers
कलेक्टर से शिकायत तो नपाकर्मियों ने चारा बेचने वालों को भगाया
गायों को चारा डालने से जाम लगने व हादसों की लोगों ने की थी शिकायत
बीच सड़क पर गायों को चारा डालने की शिकायत कलेक्टर प्रतिभा पाल से की गई थी। जिस पर शुक्रवार को नपा अमले ने कार्रवाई की, यहां शिवपुरी रोड स्थित एई कार्यालय के पास बीच सड़क पर चारा खा रही गायों को हटाया गया और सड़क किनारे चारा फेंक दिया, जबकि चारा बेच रहे युवक को मौके भगा दिया गया। कलेक्टर प्रतिभा पाल के पास गायों को बीच सड़क पर चारा डालने से हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए कुछ समाजसेवी संगठनों ने शिकायत की थी। जिस पर कलेक्टर ने नपा सीएमओ को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिस पर शुक्रवार को नपा अमला शहरभर में घूमा। उन्हें सड़क पर हरा चारा पड़ा मिला, यह देखते ही पहले तो नपा कर्मियों ने चारा मौके से हटाकर साइड में फेंका और हरा चारा बेच रहे युवक को मौके से भगा दिया।
बीच सड़क पर डाला गायों को चारा, नपा अमले ने फेंका।