पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Virpur News Mp News Agriculture Market Not Started In Veerpur Farmers Forced To Sell Crops Cheaply In The Market

वीरपुर में कृषि मंडी शुरू नहीं, बाजार में सस्ते में फसल बेचने को मजबूर किसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाजार में व्यापारियों की दुकान के सामने लग रही किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों की कतार

तहसील मुख्यालय वीरपुर कस्बे में कृषि उपज मंडी बनने के बावजूद खरीदी शुरू न होने से क्षेत्रीय किसान बाजार में सस्ते दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं। बाजार में नई सरसों की आवक बढ़ने लगी है। व्यापारियों की दुकानों पर शनिवार को उपज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार नजर आई। किसानों ने बताया कि सरसों 3400 से 3450 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिकी। जबकि सरकार की ओर से सरसों का समर्थन मूल्य 4000 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

मंडी बंद और सरकारी खरीदी शुरू नहीं होने के कारण किसानों को घाटा उठाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय किसान मंडी शुरू कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मंडी प्रशासन बेफिक्र है। ऐसे में क्षेत्रीय किसान मजबूरी में सस्ते भाव पर सरसों व्यापारियों को बेच रहे हैं। वीरपुर और रघुनाथपुर क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव के किसान परेशान हैं।

किसान रामलखन माली का कहना है कि सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद होती, तो किसानों को अच्छा लाभ मिलता। समर्थन मूल्य पर खरीद होने पर बाजार भाव में भी सुधार होता। इसका लाभ भी किसानों को मिलता, लेकिन न तो मंडी खुल रही है और न सरकारी खरीद। सस्ते भाव में फसल बेचना किसानों की मजबूरी हो गई है।

खबरें और भी हैं...