पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheopur News Mp News Amidst Fears Of Change Jandel39s Questioning Heightened Kamal Nath And Digvijay Quarreled Over Phone

पाला बदलने की अाशंका के बीच जंडेल की पूछपरख बढ़ी, कमलनाथ और दिग्विजय ने फोन पर मन टटोला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{ मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने दिग्विजय से कराई जंडेल की बात, भराेसा दिलाते हुए बाेले- मैं सरकार के साथ

{दो दिन पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और कृषि मंत्री सचिन यादव ने भी सीएम कमलनाथ से कराई थी बात

प्रदेश स्तर पर चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल की इन दिनों अचानक पूछपरख बढ़ गई है। तीन दिनों मेंे चार बड़े नेता भले ही जंडेल के पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे लेकिन चर्चा के केंद्र में राजनीति ही रही।

इन नेताओं ने जंडेल का मन टटोला और मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से फोन पर चर्चा कराई। जंडेल ने भी अपने वरिष्ठ नेताओं को भरोसा दिलाया है कि वे मरते दम तक पार्टी के साथ हैं। हालांकि इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने जंडेल से भोपाल चलने का भी आग्रह किया लेकिन उन्होंने यह कहते हुए फिलहाल चलने में असमर्थता जताई कि अभी पिता के देहांत के बाद जरूरी कार्यक्रम होने के बाद भोपाल पहुंच जाऊंगा।

शुक्रवार को सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत श्योपुर के सोंठवा में जंडेल के यहां शोक संवेदना जताने पहुंचे। इस दौरान मंत्री डॉ सिंह ने जंडेल की फोन पर दिग्विजय सिंह से बात कराई। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और कृषि मंत्री सचिन यादव भी श्योपुर शोक जताने आए थे। मालूम हो कि 3 मार्च को जंडेल के पिता का निधन हो गया था। विधायक के घर लगातार मंत्रियों का आना जाना लगा हुआ है।

चर्चा में विधायक ने कहा- बीपी सिंह ने तो मन्नत मांगी है सरकार गिरने की

डॉ. गोविंद सिंह जब विधायक जंडेल के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे तो कांग्रेस नेता बीपी सिंह मीणा के बारे में पूछा गया कि वह क्या कर रहा है। तब विधायक ने कहा कि उसने तो पार्टी से इस्तीफा दे दिया और सरकार गिरने की मन्नत मांगी है। इसमें अगर सरकार गिरती है तो वह राजस्थान के चौथमाता के लिए पदयात्रा करेगा। यह सुन डॉ. गोविंद सिंह और रामनिवास रावत सहित विधायक भी हंसने लगे।

मंत्री के सामने युवा कांग्रेस ने की सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी

मंत्री के हेलीकॉप्टर से उतरने के साथ ही युवा कांग्रेस के परितोष राठौड़, समीर पठान, आरिफ खान सहित अन्य युवा कांग्रेस नेताओं ने सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। पहले थे गौरों के साथ, अब हैं चोरों के साथ जैसे नारे लगाए। नारेबाजी होने के साथ ही गोविंद सिंह ने युवा कांग्रेसियों को चुप कराया और फिर वह सोंठवा के लिए निकल गए।

राजनीतिक गलियारों में एक चर्चा यह भी; विधायक बाबूलाल जंडेल कहीं तोमर के संपर्क में तो नहीं...

राजनीतक उठापटक के बीच श्योपुर विधायक जंडेल के बारे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संपर्क में जंडेल हैं। पिछले दिनों श्योपुर दौरे के समय जंडेल और तोमर के बीच चर्चा हुई थी। हालांकि इस बीच जंडेल आरोप लगा चुके हैं कि एक बड़े नेता की ओर से उन्हें 37 करोड़ रुपए का ऑफर आया है। हालांकि विधायक जंडेल इस बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं कि वह कांग्रेस छोड़ेंगे। उनका कहना है कि वह मरते दम तक कांग्रेस के ही साथ रहेंगे।

कांग्रेस विधायक जंडेल के पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे मंत्री डॉ. गोविंद सिंह और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत


हैलीपेड पर मंत्री डॉ. गाेविंद सिंह के सामने सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी करते युवा कांग्रेसी।
खबरें और भी हैं...