बड़ौदा में भागवत सप्ताह 16 से 23 तक
बड़ौदा | बड़ौदा कस्बे में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 16 से 23 मार्च तक आयोजित होगा। जिसमें कथावाचक पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री कथा वाचन करेंगे। शिवकुमार शर्मा के आचार्यत्व में पंडितों द्वारा भागवत का पठन किया जाएगा। मुख्य यजमान कनीराम मीणा ने बताया कि श्रीमद् भागवत सप्ताह के आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है।