- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Bloody Conflicts In Two Sides On The Dispute Over Building House 6 Injured
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मकान बनाने के विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 6 लोग घायल
श्योपुर | विजयपुर अनुभाग के ग्राम गशवानी में रविवार को मकान बनाने के विवाद पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिससे दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गशवानी निवासी दीपू पुत्र मुन्नालाल शर्मा का मकान बनाने को लेकर गांव के ही जगदीश उर्फ चैना, मोंटी जोशी और ओमप्रकाश जोशी से रविवार को मुंहवाद हुआ। दीपू ने अपने पिता रामकुमार शर्मा और चाचा महेश को भी बुला लिया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज देखते ही देखते झगड़े में तब्दील हो गया। झगड़े में दोनों पक्षियों के बीच जमकर लाठी डंडे चल गए। जिससे छह लोग घायल हो गए। झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने गशवानी थाने में जाकर रिपोर्ट की।