बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले गंभीर
विजयपुर आईस फैक्टरी के पास हुआ हादसा, दोनों अस्पताल में भर्ती
विजयपुर के आईस फैक्टरी के पास बोलेरो के ड्राइवर ने वाहन से संतुलन खो दिया। नतीजा सामने से बाइक से आ रहे जीजा-साले को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना मंगलवार की बताई गई।
विजयपुर पुलिस को विजयपुर निवासी अंकित पुत्र ओमप्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसके जीजा गोविंद और भाई सौरभ बाइक से सवार होकर घर की तरफ आ रहे थे। इस बीच आईस फैक्टरी के पास सामने से तेजी में आ रही बोलेरो क्रमांक एमपी 07 टीए 1413 के ड्राइवर ने कार को तेजी से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें विजयपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया, यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।