- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Broad Gauge Railways Did Not Give Budget For Land Acquisition For The First Time Interest Compensation Was Given
ब्राॅडगेज: जमीन अधिग्रहण के लिए रेलवे ने नहीं दिया बजट, पहली बार ब्याज सहित मुआवजा देने की नौबत
प्रशासन जल्द शुरू करेगा जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया, शुरू होेने से पहले 80 फीसदी बजट देने का है नियम
श्योपुर-ग्वालियर ब्रॉडगेज के लिए जमीन अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसमें जमीनाें के रिकॉर्ड को संशोधित करने का काम लगभग पूरा हो गया है। अब जमीन मालिकों को अधिग्रहण के लिए नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी बहुत जल्द शुरू हाे रही है। इसके बाद जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन जमीन मालिकों को मुआवजा तत्काल मिलेगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि रेलवे से प्रशासन द्वारा मुअावजे के लिए मांगे गए 50 करोड़ रुपए अब तक मिले नहीं हैं। जबकि यह प्रक्रिया शुरू हाेने के पहले रेलवे काे मांगे गए बजट का 80 फीसदी अावंटन करना हाेता है। अब अगर अप्रैल तक अवार्ड पारित होने के बाद भी मुआवजा राशि का आवंटन रेलवे की ओर से नहीं किया जाता है तो इस पर रेलवे को पहली बार जिले में किसी प्राेजेक्ट में ब्याज सहित मुअावजा देना हाेगा, जिसमें संबंधित जमीन मालिकों को अधिग्रहण का मुआवजा भी ब्याज सहित बांटा जाएगा।
अधिग्रहण के लिए किसानों को दिए नोटिस: ब्रॉडगेज के लिए जिलेभर में 301 हेक्टेयर भूमि की मांग रेलवे की ओर से की गई है। इसमें प्रशासन ने प्रकरण बनाते हुए सभी में धारा 11 की कार्रवाई यानी नोटिफिकेशन पूर्व में ही जारी कर दिया गया था। इसके बाद धारा 19 में प्रकरण लाते हुए इनमें संशोधन की कार्रवाई हुई। अब प्रशासन की ओर से अवार्ड पारित करने से पहले संबंधित निजी भूमि स्वामियों को नोटिस दिए जाएंगे, जिसमें जमीन अधिग्रहण की जानकारी देते हुए चर्चा की जाएगी। इसके बाद अप्रैल में प्रशासन यहां उक्त भूमि पर अवार्ड पारित करते हुए जमीन अधिग्रहित कर लेगा।
वीरपुर, कराहल और श्योपुर के इन गांवों में होगी जमीन अधिग्रहित
ब्रॉडगेज के लिए वीरपुर तहसील के हारकुई, बड़ागांव, श्यारदा, पांचों, सिखेड़ा, गोहर, जाखेड़, तेलीपुरा, छाबर, श्यामपुर, बासोना, भैरोपुरा, धोरीबावड़ी, पाराष्टा, डोंगरपुर, रघुनाथपुर, रावतपुरा, सुमरेरा, महुआमार, टर्राकलां, बलावनी, चांदुपुरा, हांसलपुर खुर्द गांव शामिल है, जिनमें भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई होगी। इसके अलावा श्योपुर तहसील के हांसिलपुर, नसीरपुर, फूलदा, गोठरा, कोंकड़, लाड़पुरा, चकबमूल्या, शंकरपुर, कोटरा, न्यू भीकापुर, दौला का पुरा, रायपुरा, रामबाड़ी, भसुंदर का टपरा गांव शामिल, जिनमें अधिग्रहण होगा। वहीं कराहल के हीरापुरा और गिरधरपुर गांव जमीन अधिग्रहण में शामिल है।
अप्रैल में करेंगे अवार्ड पारित
प्रतिभा पाल, कलेक्टर, श्योपुर
नैरोगेज ट्रेन, जाे हाेगी ब्राॅडगेज में परिवर्तित।