- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Census Will Start From May 1 Training Given To Officers To Employees
1 मई से जनगणना शुरू होगी, अफसरों से लेकर कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग
जिले सहित प्रदेश भर में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अद्यतन करने का काम आगामी 1 मई से किया जाएगा। जिसमें लोगों के घर-घर जाकर कर्मचारी जानकारी एकत्रित करते हुए रजिस्टर में दर्ज करेंगे। इसे लेकर पूर्व में अफसरों व कर्मचारियों की मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण भी हो चुका है। एनपीआर का काम प्रदेश सहित जिले में दो महीने बाद यानी 1 मई से शुरू हो जाएगा, यहां जनसंख्या का यह सर्वे आगामी 14 जून तक यानी डेढ़ माह चलेगा। जिसमें रिकॉर्ड संधारित कर भारत सरकार को भेजा जाएगा।