पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Central Government Provides Grant To Open Jan Aushadhi Center Profits Up To 20 On Selling Drugs

जन औषधि केंद्र खोलने के लिए केंद्र सरकार दे रही अनुदान, दवा बेचने पर 20% तक मिलेगा मुनाफा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनऔषधि केंद्र चलाने के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मिलेगी ढाई लाख तक अनुदान राशि

अगर आप स्वरोजगार की तलाश में हैं तो आपके लिए मोदी सरकार की एक योजना काम आ सकती है। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत आप अपनी दवा की दुकान खोल सकते हैं।

खास बात यह है कि दवा की दुकान खोलने पर आपको 2.5 लाख रुपए तक अनुदान मिल सकता है। इसके अलावा दवा की प्रिंट कीमत पर 20 फीसदी तक आप मुनाफा कमा सकते हैं। अभी तक देश के 700 जिलों में 6200 जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। जन औषधि केंद्र का मकसद रियायती दर पर गरीब और वंचित लोगों को बेहतर दवा उपलब्‍ध कराने की है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोई भी व्यक्ति या कारोबारी, अस्पताल, गैर सरकारी संगठन, फार्मासिस्ट, डॉक्टर, और मेडिकल प्रैक्टिसनर आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग आवेदक को औषधि केंद्र खोलने के लिए 50 हजार रुपए अग्रिम दी जाती है।

जन औषधि केंद्र से यह मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत केंद्र सरकार जेनरिक दवाओं पर छूट देती है। दवा के प्रिंट के कीमत पर आपको 20 फीसदी तक मुनाफा हो सकता है। एक अलावा दो लाख रुपए एकमुश्त वित्तीय मदद भी दी जाएगी। 12 माह की ब्रिकी पर 10 फीसदी इंसेंटिव देने का प्रावधान भी है, हालांकि यह राशि 10 हजार तक होगी। आदिवासी क्षेत्र में 15 फीसदी इंसेंटिव या अधिकतम 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...