पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Child Line Makes People Aware Of Corona Virus By Rally

चाइल्ड लाइन ने रैली से किया कोरोना वायरस के प्रति लोगों को सचेत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी सेवा आश्रम द्वारा संचालित चाइल्डलाइन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत टीम के सदस्य बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे। ग्राम सोईंकलां में रैली निकालकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत किया। ग्रामीणों को बताया कि यदि किसी को जुकाम, खांसी या बुखार की शिकायत है तो तुरन्त अस्पताल में जांच करवाए। ठंडी वस्तुए, मांस-अंडे आदि का सेवन न करें। संक्रमित व्यक्ति एवं जानवर से दूरी बनाकर रहें। बार-बार हाथ धोते रहें।

लोगों को कोरोना वायरस की जानकारी देते पर्चे बांटे गए। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन समन्वयक विप्लव शर्मा, टीम सदस्य मनोज सोनी, गौरव आचार्य, सत्येन्द्र सिंह, कुलदीप शर्मा, राजेश मीणा, अनामिका पाराशर, सुमनलता श्रीवास्तव, अशोक कुमार शर्मा, नासिर मोहम्मद, रामसिंह रावत, अविनाश भारद्वाज, रवि शाक्य, अशोक गुप्ता, जगन्नाथ शिवहरे, अंकुर शर्मा, नवप्रभा वैष्णव आदि उपस्थित रहे।

ग्राम साेईंकलां में रैली निकालते चाइल्ड लाइट टीम के सदस्य।
खबरें और भी हैं...