- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Cleanliness Not Being Done In Coaches Of Narrow Gauge Train
नैरोगेज ट्रेन के डिब्बों में नहीं हो रही सफाई
श्योपुर| से सबलगढ़ और ग्वालियर के बीच चलने वाली नैरोगेज ट्रेनों में सफाई नहीं हो रही है। बोगियों में यात्री गंदगी के बीच सफर करने को मजबूर है। रेलवे के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ट्रेन की बोगियों में मूंगफली, बोतल, खाना, सहित अन्य कचरा फैला रहता है। उसी बोगियों में यात्री बैठकर श्योपुर तक सफर करते हैं। मप्र चैंबर अाॅफ कामर्स श्योपुर के सह संयोजक सूरजमल मंगल ने रेलवे बाेर्ड प्रबंधक झांसी काे पत्र लिखकर नैरोगेज ट्रेन की बाेगियाें की नियमित साफ सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है।