समिति ने शांतिधाम पर पौधे रोपे सदस्यों ने ली सुरक्षा की जिम्मेदारी
सीप शांतिधाम सेवा समिति द्वारा शांतिधाम पर सोमवार सुबह श्रमदान व पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका के सीएमओ आनंद शर्मा की मौजूदगी में सदस्यों ने पौधे रोपकर उनकी हिफाजत की जिम्मेदारी ली।
समिति के संरक्षक व पूर्व पार्षद बंटी आर्य, अध्यक्ष शिवनारायण नागर, उपाध्यक्ष रामसिंह जाट, महामंत्री एड चन्द्रचकोर गुप्ता, सहमंत्री दिनेश राज दूबोलिया, कोषाध्यक्ष विष्णुदत्त गौतम, प्रचार सचिव सुरेंद्र सिंह जाट, सत्यनारायण यादव, लेखराज नागर, सुरेश गौतम, त्रिलोक सरजनवाल, रूपकिशोर दीक्षित, ईश्वर प्रसादी माहौर, सुधीर वैष्णव, राजेश अग्रवाल, रामलखन इच्छापुरा उपस्थित रहे।
शांतिधाम परिसर में पाैधाराेपण करते समिति सदस्य।