पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Congress Office Closed Scindia Supporters Resign But No One Took Bjp Membership

कांग्रेस कार्यालय बंद, सिंधिया समर्थकों के इस्तीफे हुए लेकिन अभी किसी ने नहीं ली भाजपा की सदस्यता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बृजराज सिंह चौहान का दावा- भोपाल से लौटकर भाजपा की सदस्यता लूंगा

ज्याेतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में अाने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह चाैहान ने इस्तीफा दे दिया है। चाैहान अपने समर्थकों के साथ सिंधिया से मिलने भोपाल रवाना हो चुके हैं। इधर, कांग्रेस न सिर्फ जिलाध्यक्ष विहीन हो गई है, बल्कि जिस कांग्रेस कार्यालय पर दिनभर कार्यकर्ता अाना-जाना रहता था, वहां पहली बार गुरुवार ताला लटका रहा। उधर, भाजपा कार्यालय पर भी दिनभर सन्नाटा रहा।

सिंधिया समर्थकों के नाम पर श्योपुर कांग्रेस से सिर्फ जिलाध्यक्ष चौहान ने ही पार्टी छोड़ी है। चाैहान ने अभी भाजपा की सदस्यता तो नहीं ली है, लेकिन सिंधिया से मुलाकात के लिए जरूर पहुंच गए हैं। चौहान का कहना है कि वह भोपाल से लौटकर भाजपा की सदस्य लेंगे। शहर में भाजपा के दफ्तर पर दिनभर सन्नाटा इसलिए रहा, क्योंकि विजयपुर से भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी को लेकर कई नेता गुड़गांव पहुंच गए हैं ताे कुछ नेता भाेपाल रवाना हाे गए हैं।

कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ बनाई नई प्रोफाइल

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सिंधिया के समर्थकों ने फेसबुक पर पहले उनके साथ डीपी लगाई हुई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे सिंधिया के साथ वाली प्राेफाइल बदल रहे हैं। सिंधिया के करीबी चौधरी गिर्राज सिंह का कहना था कि वे एक या दाे दिन में सिंधिया को लेकर फैसला करेंगे। लेकिन अब उन्होंने भी फेसबुक प्राेफाइल काे बदल लिया है। अब उन्हाेंने सिंधिया की जगह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ वाली फाेटाे डाले हैं। इसी तरह अन्य नेताओं ने भी सिंधिया के साथ खिंचाई गई तस्वीर को फेसबुक से हटाना शुरू कर दिया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी लेगी फैसला, वही हमें होगा स्वीकार

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया श्योपुर में इकलौते ऐसे नेता हैं, जिनकी सीधी पैठ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से है। इसी के दम पर वह आगामी विस चुनावों में भाजपा से टिकट की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं लेकिन कांग्रेस से श्योपुर के लिए बड़े चेहरे रहे पूर्व विधायक बृजराज सिंह के भाजपा में आने से उनकी दावेदारी खतरे में पड़ सकती हैं। इस पर सिसौदिया का कहना है कि यहां दावेदारी की कोई बात नहीं है, क्योंकि इसके फैसले पार्टी स्तर पर होते हैं। आगे पार्टी के जो भी फैसले होंगे, वह उसमें साथ हैं।

भाजपा में पहले ही दावेदार, अब चाैहान बिगाड़ेंगे गणित

भाजपा में पहले ही विस टिकट के कई दावेदार हैं। अब चौहान के आने से कई नेताओं के गणित बिगड़ेंगे। साल 2018 के विस चुनावों के पहले भाजपा के कैलाशनारायण गुप्ता और मूलचंद रावत सहित अन्य नेताओं ने पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय को टिकट देने का विरोध जताया था। साथ ही यह भी दावा किया था कि यदि विजय को टिकट दिया जाता है तो भाजपा की करारी हार होगी। भाजपा को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भाजपा के नेताओं की उम्मीदें बंधी थी लेकिन अब चौहान के आने से फिर नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

कांग्रेसियाें ने बदली साेशल मीडिया प्राेफाइल, सिंधिया की जगह राहुल गांधी ने ली


कांग्रेस कार्यालय का शटर बंद

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान अपने निजी भवन के नीचे स्थिति एक दुकान में कांग्रेस कार्यालय चला रहे थे। यहां दिनभर कार्यकर्ता बैठे रहते थे। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद पहली बार यह कार्यालय बंद पड़ा रहा। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद न सिर्फ नए जिलाध्यक्ष के लिए दौड़ शुरू होगी, बल्कि कांग्रेस को श्योपुर में नया कांग्रेस कार्यालय भी खोलना पड़ेगा।


अब कांग्रेस को ढूंढना पड़ेगा कार्यालय के लिए ठिकाना


चाैहान के निज दुकान में बना कांग्रेस का दफ्तर जिसका शटर बंद है।
खबरें और भी हैं...