- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Council Has Recovered 42 Thousand Rupees By Campaigning
परिषद ने अभियान चलाकर की 42 हजार रुपए की वसूली
42 हजार रुपए राजस्व कर भी वसूला
विजयपुर में उपभोक्ताओं से कर वसूलते नगर परिषद के कर्मचारी।
विजयपुर | उपभोक्ता पर बकाया कर की वसूली के लिए नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों ने गुरुवार को अभियान चलाया। एक ही दिन में 42 हजार रुपए राजस्व कर वसूला गया। नगर के सभी 15 वार्डों में यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। प्रभारी सीएमओ एवं तहसीलदार अशोक गोबड़िया ने बताया कि जलकर, संपत्ति कर एवं समेकित कर के रूप में गुरुवार को आरआई अजीज खान के नेतृत्व में अमले ने 42000 रुपए वसूल किए। नगर परिषद ने नगर के लोगों को समय पर टैक्स जमा करने की समझाइश दी।