- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Day And Night Temperature Rose By 20 Days Due To Strong Sunshine
तेज धूप निकलने से दिन व रात का 20 बढ़ा तापमान
दिन का अधिकतम तापमान 32 और रात का 16.4 डिग्री पहुंचा पारा
शहर में मौसम में लगातार मौसम मे बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहा और तेज धूप भी निकली जिसकी वजह से दिन व रात का तापमान दो-दो डिग्री बढ़ गया। धूप निकलने से दिन में हल्की गर्माहट रही, वहीं रात के समय हवा चलने से मौसम में ठंडक भी आ गई।
दरअसल मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को सुबह के समय मौसम साफ था और धूप भी निकल रही थी। दोपहर एक बजे तक धूप काफी तेज हो गई और गर्मी बढ़ गई। हालांकि इस दौरान तीन किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलती रही। जिससे गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं हुआ। वहीं शाम के समय फिर से मौसम में ठंडक आ गई।
मौसम में आए बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 16.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि गत दिवस की तुलना में दो डिग्री अधिक था।