- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Deposit Of Landlords Who Make Water Harvesting Will Be Refunded
वाटर हार्वेस्टिंग बनाने वाले मकान मालिकों की जमा राशि होगी वापस
जल शक्ति अभियान के तहत राज्य शासन द्वारा रूफ वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर सभी 140 वर्गमीटर के मकानों में अनिवार्य रूप से सिस्टम लगाया जाना है। इसको लेकर जिन घरों में यह सिस्टम बना लिया गया है, ऐसे भवन निर्माताओं द्वारा जमा की गई राशि नगरपालिका वापस करेगी।
नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि पहले इंजीनियर द्वारा सत्यापन किया जाएगा। नगरपालिका ने उन तमाम मकान मालिकों से कहा है कि जिन घरों में अभी तक यह सिस्टम नहीं बनाया गया है। उनका निर्माण जल्द किया जाए। बता दें कि नगरपालिका में भवन निर्माण की अनुमति एवं नक्शे को पास कराते समय वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए राशि जमा कराई जाती है।