पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badoda News Mp News Devotees Perform Aarti On Bhagwat Katha On Ram Janaki Wedding Episode

भागवत कथा में राम जानकी विवाह प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में धर्मप्रेमियों की ओर से आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को पंडित मुकेशमोहन शास्त्री ने राम- जानकी विवाह का प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंगल आरती उतारी। वहीं ग्राम हथवारी में 15 मार्च से शिव महापुराण तथा कस्बे के बागर मोहल्ले में 16 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगी।

संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का वाचन करते हुए पंडित मुकेश मोहन शास्त्री ने कहा कि राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता का स्वयंवर रचाया। जिसमें देश विदेशों से बलशाली राजा महाराजा शामिल हुए। सीता से विवाह की ख्वाहिश में बड़े-बडे महारथियों ने शिव धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे तिलभर हिला भी नहीं सके। इससे राजा जनक ने निराश होकर पृथ्वी वीरों से खाली होने की बात भरी राजसभा में कही। जिसे सुनकर लक्ष्मण क्रोधित हो गए। ऐसे में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम ने एक पल धनुष उठाया और तोड़ दिया । शिव धनुष भंग होने पर कथास्थल पर श्रद्धालुओं ने खुशी मनाईं।

हथवारी में शिव महापुराण कल से: ग्राम हथवारी में शिव महापुराण कथा 15 मार्च को विधिविधान से प्रारंभ होगी। बाबा गुसाईं मंदिर प्रांगण में शंभुनाथ शिवमहापुराण की कथा सुनाएंगे वहीं बड़ौदा कस्बे के बागर मोहल्ले में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 16 मार्च को कलश यात्रा के साथ होगा।

भागवत कथा में राम जानकी विवाह उत्सव के दाैरान अारती करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...