श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड पाठ
शहर के टोड़ी गणेश बाजार में बीती रात संगीतमयी सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें चौपाइयों की प्रस्तुति से प्रभु श्रीराम व हनुमान जी का गुणगान किया। इस दौरान देर रात तक वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पंडित रघुवीरप्रसाद शर्मा ने कहा कि सुंदरकांड का नाम सुंदर इसलिए है, क्योंकि हनुमान जी का एक नाम सुंदर भी है। इसमें सभी सुंदर-सुंदर कार्य हुए हैं। जैसे सीता की खोज, विभीषण का राजतिलक, लंका दहन आदि शामिल हैं। सुंदरकांड में जीवन सूत्र दिए गए हैं इसलिए हर मंगलवार को सभी को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। ढोलक, हारमोनियम और मजीरे की तान पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। समापन के पश्चात लोगों को मावा की मिठाई का प्रसाद वितरण किया गया।