पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Do Not Close The Shops And Run Away So The Businessmen Made The Patwaris Sit Then Raid The Food Safety

दुकानंे बंद कर न भाग जाएं व्यापारी इसलिए पटवारियों को बैठाया, फिर फूड सेफ्टी का छापा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर के निर्देश पर दुकानों पर सैंपलिंग शुरू

होली के पहले दुकानों से मिठाई व मावा सहित अन्य खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करने के आदेश कलेक्टर ने दिए, जिसके बाद फूड ऑफिसर ने शहर में कार्रवाई शुरू की, लेकिन नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुशवाह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से दुकानों के सामने दो पटवारी सुबह से बैठा दिए, ताकि कार्रवाई के डर से दुकानदार दुकान बंद कर न भाग सकें।

रविवार को कलेक्टर के आदेश पर नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुशवाह के निर्देशन में शहर की डेयरी से सैंपलिंग करने की कार्रवाई शुरू की गई। इसमें कार्रवाई से पहले दुकानें चिह्नित की गईं और इन दुकानों के सामने दो-दो पटवारियों को बैठा दिया गया, ताकि कार्रवाई होते हुए दूसरे दुकानदार दुकान बंद कर न भाग सकें। नायब तहसीलदार के साथ फूड ऑफिसर हनुमान मित्तल ने कार्रवाई की। जिसमें पाली रोड स्थित मनीष दूध डेयरी से पनीर, दूध, सांवरिया दूध डेयरी से मावा, बालाजी दूध डेयरी से मावा व घी, कैलादेवी दूध डेयरी से मावा और गिरवरधारी दूध डेयरी से घी व पनीर, मारवाड़ी स्वीट्स से मावा की मिठाई व मावा के सैंपल लिए। इनका पंचनामा बनाकर सैंपलों पर लगाया गया। नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुशवाह ने बताया कि यह कार्रवाई प्रशासन की ओर से जारी बनी रहेगी।

गिरवरधारी डेयर पर सैंपलिंग के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार व फूड ऑफिसर।
खबरें और भी हैं...