पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Drain Damaged Dirty Water Flowing On The Way People Coming Out Second

नाली क्षतिग्रस्त, रास्ते पर बहता गंदा पानी, लोगों का निकलना दुसवार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के बालापुरा के लोगों ने नपा अफसरों को बताई समस्या

शहर के बालापुरा में नाली क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी आम रास्ते पर बहता है। जिससे राहगीरों को परेशानी के साथ ही मोहल्ले के 80 परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

लोगों ने शनिवार को बताया कि क्षतिग्रस्त नाली की समस्या से नगरपालिका अधिकारियों से अवगत कराकर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई है। वहीं शहर के वार्ड 10 में नाले की सफाई नहीं होने से पानी का निकास अवरुद्ध है। यह नाला कचरे से अटा हुआ है। पानी की सप्लाई के दौरान नालियां उफनती है। आम रास्ते पर जलभराव के चलते वार्डवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र मीणा, सुशील कुमार, रवि पांचाल आदि लोगों ने सीएमओ से नाले की सफाई कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि नाले में कचरा भरने से कई जगह ओवर फ्लो की समस्या बनी हुई है। पानी की सप्लाई के समय सड़कें लबालब हो जाती हैं। कई जगह सड़क पर गड्ढे और कीचड़ होने से वाहन चालक फिसलकर घायल हो जाते हैं।

शहर के बालापुरा माेहल्ले में क्षतिग्रस्त नाली से सड़क पर बहता पानी।
खबरें और भी हैं...